फरीदाबाद, जनवरी 16 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में संतान सुख की राह अब पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित हो गई है। सरोगेसी अधिनियम संतान की चाह रखने वाले दंपतियों को नई उम्मीद मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सात महिलाओं को सरोगेसी के लिए पंजीकृत किया गया है, जिन्होंने सरोगेसी के माध्यम से गर्भ धारण किया है। यह महिलाएं जल्द ही मां बनने का सुख प्राप्त करेंगी। बता दें कि कई बार महिलाए अपने भविष्य को सवांरने की चाह में देरी से शादी कर रही है। उम्र के पड़ाव के बाद मां बनना काफी जटिल हो जाता है।इसके अलावा कई बार महिला के गर्भाशय में जन्मजात कमी होती है। वही किसी बीमारी, सर्जरी अथवा दुर्घटना के कारण गर्भाशय हटाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में महिला स्वयं गर्भ धारण नहीं कर सकती। यदि महिला के अंडाणु स्वस्थ हो सकते हैं। तब वह सरोगेसी के माध्यम से संतान सुख...