फरीदाबाद, अप्रैल 20 -- फरीदाबाद। शहर में तेज धूप और चुभती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर लोग धूप के तल्ख तेवरों से बचते नजर आए। पिछले दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह तेज खिल रही है। शाम को आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो जाती है।शनिवार सुबह तेज धूप के साथ लोगों के सुबह की शुरुआत हुई। सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान लोग जरूरी कामों के अलावा घरों में ही रहने को मजबूर दिखे। जो लोग बाहर निकले, वे छाते, स्कार्फ और सनग्लासेस से खुद को धूप से बचाते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। यह 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। फिलहाल, थार रेगिस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.