फरीदाबाद, अक्टूबर 29 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया जाएगा। जिले की विभिन्न गौशालाओं में हवन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। गोपाष्टमी पर 30 से अधिक जगहों पर भंडारों का आयोजन होगा। इसके अलावा जिले 100 से अधिक मंदिरों में गऊ माता की पूजा की जाएगी। इस क्रम में गांव मवई स्थित गौशाला में गौ रक्षा सदन द्वारा गाेपाष्टमी एवं गो पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9:00 बजे हवन पूजन और गौ पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भजन-कीर्तन होंगे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं दोपहर 12:00 भंडारा आयोजित होंगे। गौ रक्षा सदन मवई के प्रधान वीरेंदर मखीजा ने बताया कि कई वर्षों से सदन से गोपाष्टमी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी में गोपाष्टमी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.