फरीदाबाद, फरवरी 14 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। पर्व के लिए शहर में तैयारियां पूरी हो चुकी है। जगह-जगह शिव बारात निकाली जाएगी। कई सामाजिक व धार्मिक संस्थानों द्वारा महाशिवरात्रि पर यज्ञ, शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो जाएगी। श्रद्धालु भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। मंदिर कमेटी का कहना है कि भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए है। कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल की ओर से महाशिवरात्रि पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंडल के पदाधिकारी प्रताप ने बताया कि पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। एनआईटी एक तिकोना पार्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.