फरीदाबाद, जनवरी 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी क्षेत्र में अवैध डेरियों पर सख्त रुख अपनाया है। गोबर का वैज्ञानिक निस्तारण न होने पर डेरियां सील होंगी और जुर्माना लगेगा। सर्वे कर सभी अवैध डेरियों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। गुरुवार को नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने यह आदेश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि शहर में पशु अपशिष्ट, खासकर गोबर के गलत निस्तारण से सीवर व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि खुले में, सड़कों और नालियों में गोबर डालने से सीवर ओवरफ्लो, गंदगी, दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इससे सफाई कर्मचारियों की जान को भी खतरा बनता है, क्योंकि सीवर में मीथेन गैस बनती है। गोबर निस्तारण को लेकर सख्त नीति लागू नगर निगम क्षेत्र में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की कैटल डंग मैनेजमेंट पॉलि...