देहरादून, फरवरी 16 -- देहरादून। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से सोमवार को दून लाइब्रेरी सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभागों के अधिकारियों को आईटी पार्क परिसर में स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसीईओ स्मार्ट सिटी तीरथपाल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने समेत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के सॉफ्टवेयर का ज्यादा से ज्यादा लाभ जनता को मिले। इसके लिए सम्बंधित विभागों से भी सुझाव मांगे गए हैं। इस दौरान शहर में गतिमान कार्यों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...