मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर की दुर्दशा को लेकर स्मार्ट सिटी व अन्य परियोजनाओं में हुए कार्यों की खामियों को गिनाते हुए शनिवार को पूर्व नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा जमकर बरसे। स्मार्ट सिटी के 1580 करोड़ बंदरबांट की भेंट चढ़ गए, पर एक भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि किसी पर कमेंट नहीं करेंगे पर दुख होता है कि बड़े मुश्किल से स्मार्ट सिटी, अमृत योजना व अन्य फंड से 2600 करोड़ से अधिक दिए पर कुछ नहीं हुआ। निगम के अधिकारी व जनप्रतिनिधि की घटिया मॉनिटरिंग से काम पूरा नहीं हुआ। हाल ही में डीएम का वक्तव्य आया कि स्मार्ट सिटी का पैसा खत्म हो गया, पर एसटीपी, बस स्टैंड, स्टेडियम आदि के काम पूरा नहीं हो सका। पूर्व मंत्री ने कहा कि नाला का मास्टर प्लान अधूरा रह गया। फुटपाथ पर सब्जी आदि बेचने वालों को हटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.