प्रयागराज, सितम्बर 10 -- प्रयागराज। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने वार्ड 62 नई बस्ती नेता नगर, कीडगंज में स्मार्ट सिटी के मद से कायाकल्प परियोजना के अंतर्गत निर्मित उच्च प्राथमिक विद्यालय (स्मार्ट स्कूल) के नवीन भवन का लोकार्पण किया। नवीन भवन बच्चों की पढ़ाई को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसमें लाइब्रेरी, कंप्यूटर क्लासेस, साइंस क्लासेस और एक्टिविटी रूम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह विद्यालय न केवल पारंपरिक शिक्षा देगा बल्कि बच्चों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और डिजिटल ज्ञान को भी मजबूत करेगा। लोकार्पण के दौरान भाजपा पार्षद दल की मुख्य सचेतक किरन जायसवाल के साथ कई पार्षद और नगर निगम के अधिशासी अभियंता अनिल मौर्य मौजूद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.