वार्ता, अगस्त 3 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में लूट और भ्रष्टाचार को चरम पर बताते हुए कहा है कि इस सरकार में हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी है। भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर बजट का जमकर बंदरबांट किया है। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ समेत भाजपा सरकार द्वारा घोषित स्मार्ट शहरों में जगह-जगह गड्ढे़ में जलभराव होने से लोगों का जनजीवन खतरे में है। नालों में गिर कर लोगों की मौंते हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में 20 हजार करोड़ खर्च करने के बाद प्रयागवासियों को जलभराव की समस्या झेलना पड़ रहा है। सपा प्रमुख ने कहा कि स्मार्ट सिटी की संकल्पना पर पानी फेरने वाले भाजपाई अपनी नाव लेकर कहां गायब हो गये है? प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की विस्फोटक स्थिति है। प्रयाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.