फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में बुधवार को रात आई बारिश और तूफान के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान घटकर 37 और न्यूनतम 22 रह गया। बुधवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में सात डिग्री कम रहा। वहीं जिले में 6.12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिले के लोग तीन दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान थे। पसीने रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इस उमस भरी गर्मी से बारिश और आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि ने निजात दिलाई। पर्वतीय हवा चलने से जिलेवासी काफी राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार जिलेवासियों को शुक्रवार को भी गर्मी नहीं सताएगी। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान कम रहने की संभावना है। इसके अलावा सबसे अधिक फरीदाबाद में 14...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.