मुरादाबाद, मई 14 -- मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के तहत जगह-जगह बनाई गईं दुकानों का आवंटन शुक्रवार को निगम कार्यालय में किया जाएगा। इच्छुक लोगों को इस बार शपथ पत्र भी देना होगा। बताना होगा कि वह दुकानों में मांसाहार व नशे से जुड़ी सामग्री की बिक्री नहीं करेंगे। सिविल लाइंस, जिगर कॉलोनी, कुंदन स्वीट्स और महिला थाने के पास निर्मित दुकानों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया गया है। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में कुल 232 दुकानें तैयार की गई थीं। इनमें से पहले चरण में 100 और दूसरे चरण में 49 दुकानों का आवंटन हो चुका है। अब बचे हुए 83 दुकानों का आवंटन किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अनुसार लॉटरी प्रक्रिया में तीन तरह की दुकानों को शामिल किया गया है। इनमें ओपन एरिया स्टॉल होंगे, जिनका किराया 1500 रुपया प्रतिमाह होगा। वहीं, कवर्ड स्पेस के लिए 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.