मुजफ्फरपुर, नवम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर। निगम क्षेत्र के गली-मोहल्लों में हजार से अधिक कच्ची या जर्जर सड़कें हैं, जहां से गुजरना स्थानीय लोगों के लिए रोज जंग जीतने जैसा है फिर भी शहर स्मार्ट सिटी है। जर्जर सड़कों और नालों के कारण जलजमाव, प्रदूषण और गंदगी की समस्या झेल रहे मोहल्लों के बाशिंदों का जख्म नासूर बनता जा रहा है। सिर्फ तीन वार्डों में ही 200 से अधिक सड़कें कच्ची या जर्जर हैं। इनमें सबसे अधिक वार्ड 12 में सौ से अधिक सड़कें खराब हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय से परेशानियों से जूझ रहे हैं, लेकिन ठोस हल नहीं निकल रहा है। आवागमन की सुविधा अगर सुदृढ़ हो जाए तो बहुत सारी समस्याएं हल हो जाएंगी। मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के गली-मोहल्लों में सड़क और नाले जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। एक हजार से अधिक सड़कें कच्ची या जर्जर हैं। अरसे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.