फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में वर्षों से लंबित स्मार्ट सिटी की आठ प्रमुख परियोजनाओं को दिसंबर तक पूरा करना अब नामुमकिन नजर आ रहा है। दिसंबर माह में महज 15 दिन शेष हैं, जबकि कई परियोजनाओं पर या तो काम शुरू ही नहीं हुआ है या फिर लंबे समय से ठप पड़ा है। इस मुद्दे को संसद में कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने उठाया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने भी यह स्वीकार किया कि स्मार्ट सिटी की कई परियोजनाएं अभी अधूरी हैं, लेकिन उन्हें दिसम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में 11 साल पहले स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 42 परियोजनाएं स्वीकृत की गई थीं। अधिकारियों के अनुसार इनमें से 34 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि आठ बड़ी परियोजनाएं पिछले पांच वर्षों से लंबित हैं। काम में देरी से जहां सरकार की योजनाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं...