फरीदाबाद, अप्रैल 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में अब सूरज की तपिश लगातार बढ़ने लगी है। इसके चलते तापमान अब 40 डिग्री पहुंचने लगा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40, जबकि न्यूनत तापमान 23 डिग्री दर्ज किया। अब स्मार्ट सिटी में सूरज के तेवर प्रतिदिन तल्ख होंगे। सुबह से ही तेज शरीर को चुभने वाली गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक अधिकतम तापमान के 43 डिग्री तक पहुंचने की आशंका व्यक्त की है। इसके साथ ही लू चलने की भी संभावना है। कुछ दिनों से दिन का तापमान अधिक रहता, लेकिन सूरज ढलने के बाद तापमान 20 डिग्री तक पहुंच जाता। इससे गर्मी अनुभव नहीं होती, लेकिन अब रात में भी गर्मी सताएगी। तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं अब कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने से जिलेवासियों को लगातार गर्मी से परेशान रहना पड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.