मुरादाबाद, मई 15 -- मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी शुक्रवार को लोगों को दुकानों का 'तोहफ देने जा रहा है। आवंटन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को स्मार्ट सिटी के अधिकारी देर रात तक जुटे रहे। दुकान लेने के इच्छुक लोगों को नो नॉनवेज का सर्टिफिकेट भी देना होगा। अर्थात दुकानों में मांसाहार व नशे से जुड़ी सामग्री की बिक्री नहीं की जाएगी। सिविल लाइंस, जिगर कॉलोनी, कुंदन स्वीट्स और महिला थाने के पास निर्मित दुकानों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया गया है। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में कुल 232 दुकानें तैयार की गई थीं। इनमें से पहले चरण में 100 और दूसरे चरण में 49 दुकानों का आवंटन हो चुका है। आवंटन के लिए शेष बची 83 दुकानों का आवंटन किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया में तीन तरह की दुकानें शामिल की गई हैं। इसमें ओपन एरिया स्टॉल होंगे, जिनका किराया 1500 रुपये प्रतिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.