नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद अपने क्षेत्र में स्मार्ट सिंचाई प्रणाली अपनाने जा रहा है। परिषद द्वारा पहले चरण में 11 सड़कों पर विशेष पाइप लाइन बिछाने की योजना है, जिसमें शुद्धीकृत पानी की आपूर्ति करके पेड़ों की सिंचाई और उनकी धुलाई का काम किया जाएगा। एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पहले चरण में 19 किलोमीटर से ज्यादा लंबाई वाली सड़क पर स्मार्ट सिंचाई सिस्टम प्रस्तावित है। इस विशेष सिंचाई प्रणाली के लिए अलग से जलापूर्ति लाइन बिछाई जाएगी। अभी इन सड़कों पर लगे पेड़ों की सिंचाई और पेड़ों की धुलाई के लिए टैंकरों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, स्मार्ट प्रणाली के अपनाने से टैंकरों की जरूरत नहीं रहेगी। जलापूर्ति लाइन के जरिए ही यह काम हो सकेगा। पह...