मिर्जापुर, फरवरी 23 -- राजगढ़। क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गए हैं। मनमाने और कई गुना बढ़े बिजली बिलों से लोग परेशान हैं। सुधार की गुहार लगाने पर भी समाधान नहीं मिल रहा, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राजगढ़ बाजार निवासी गणेश केशरी ने बताया कि दो फरवरी को उनका बिल 1258.72 रुपये था, जो मात्र चार दिन बाद छह फरवरी को बढ़कर 4166.24 रुपये हो गया। इसी तरह साधो सिंह, जगदीश सिंह, रमाशंकर समेत सैकड़ों उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। कई मामलों में बंद पड़े घरों के भी हजारों रुपये के बिल आ रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत करने पर एसडीओ और अवर अभियंता मीटर को सही बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। गलत मैपिंग और डेटा एरर से कनेक्शन किसी और के नाम और ब...