हरिद्वार, नवम्बर 24 -- हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम जिले में स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान करने के लिए मंगलवार से विशेष शिविर शुरू करने का निर्णय लिया है। ये शिविर लक्सर, सिडकुल, हरिद्वार शहर तथा ज्वालापुर ग्रामीण क्षेत्र के सभी उपखंड कार्यालयों में लगाए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि पिछले पांच महीनों में जिले में लगभग 40 हजार स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें सभी औद्योगिक, व्यावसायिक, सरकारी विभागों तथा निगम के स्वयं के कनेक्शनों पर शत-प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। जबकि घरेलू श्रेणी में भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को ये मीटर लगाएं गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...