बदायूं, नवम्बर 5 -- उझानी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि योगी सरकार देश में सबसे महंगी बिजली देकर जनता को लूट रही है। स्मार्ट मीटर के जरिये भाजपा बिजली उपभोक्ताओं की जेब काटने का काम कर रही है। कांग्रेसी बिजली बिल के नाम पर आम जनता का शोषण नहीं होने देंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ उझानी हाइडिल पर प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन दिया। जिसमें उझानी में बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर रोक लगाने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2027 में कांग्रेस की इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम हाफ किये जायेंगे। उझानी नगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष बबलू सैफी, पुत्तन यादव, प्रदीप यादव, नवनीत यादव, सब्लू अल्वी, डॉ. खलील, आरिफ अंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.