लखनऊ, जनवरी 30 -- स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाली कंपनियों को पावर कॉरपोरेशन ने नोटिस जारी किए हैं। उन्हें मीटरों की गुणवत्ता पर खरा न उतरने के लिए नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। कंपनियों द्वारा लगाए गए मीटरों में से काफी उपभोक्ताओं के डाटा ही सर्वर पर नहीं मिल रहे हैं। इसके अलावा रीचार्ज के बाद भी बैलेंस न दिखाने और मीटर के नेटवर्क क्षेत्र में न आने जैसी और भी दिक्कतें आ रही हैं। कई मामलों में बिलिंग में भी गड़बड़ी मिल रही है। बीते दिनों तमाम तरह की दिक्कतें आने के बाद पावर कॉरपोरेशन ने स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनियों- इंटेली स्मार्ट, जीनस, पोलरिस व जीएमआर को नोटिसें भेजकर अनियमितताओं पर जवाब मांगा है। प्रदेश में अब तक 61 लाख से ज्यादा स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। अब तक लगाए गए तीन लाख से अधिक चेक मीटरों का मिलान आज तक जार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.