सहारनपुर, फरवरी 16 -- नगर स्थित शिवापुरम कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची पॉवर कारपोरेशन की टीम को सत्तापक्ष के लोगों के विरोध के चलते बैरंग लौटने को मजबूर होना पड़ा। भाजपा नगराध्यक्ष के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों मीटर रीडिंग में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया। सोमवार को पॉवर कारपोरेशन की टीम शिवापुरम कॉलोनी में उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंची। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने स्मार्ट मीटर में रीडिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मीटर लगवाने से इंकार दिया। विरोध को लेकर पॉवर कारपोरेशन की टीम और कॉलोनीवासियों में खासी देर तक कहासुनी हुई। इस दौरान वहां पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता और महामंत्री राम मोहन सैनी के नेतृत्व में लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने आई टीम को बिना मीटर लगाए वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान शुभम त्यागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.