फतेहपुर, फरवरी 21 -- फतेहपुर। मुराइन टोला जेई हरिकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह उपखंड अधिकारी अमित शर्मा, टीजी-2 धीरेन्द्र सिंह, शुभम कुमार व कंपनी के कर्मचारियों के साथ मुराइन टोला (गंदा नाला) के पास चयनित लोकल फीडर पर स्मार्ट मीटर लगाने व राजस्व वसूली अभियान चला रहे थे। अभियान के दौरान उस्मान पुत्र नसीम अहमद, अनस अहमद व 40-50 अज्ञात लोगों ने विरोध करते हुए गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। आरोप है कि सरकारी कार्य रुकवाया गया और मीटर छीनकर ले जाने का प्रयास किया गया। कोतवाल श्रवण सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...