रुडकी, अगस्त 4 -- क्षेत्र के किसानों ने ऊर्जा निगम की ओर से लोगों के घरों पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का कड़ा विरोध किया है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने 21 अगस्त को देहरादून ऊर्जा भवन का घेराव करने की भी चेतावनी दी। रुड़की वोट क्लब स्थित ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि ऊर्जा निगम लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। लगातार बिजली की दरें बढ़ रही हैं। वहीं विभाग अब जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों पर बिजली बिलों का अधिक बोझ बढ़ाने जा रही है। कहा कि किसान उनके घरों पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का पुरजोर विरोध करेगा। इसके लिए सचिवालय का घेराव करना पड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.