सोनभद्र, फरवरी 14 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बभनी ब्लाक के जिगनहवा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार का फरमान बताकर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का आरोप विभाग के कर्मचारियों पर लगाया। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बभनी ब्लाक के विभिन्न गावों में ठेकेदार स्मार्ट मीटर लगा रहे है। स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारी गांव में ग्रामीण उपभोक्ता के घर जबरन मीटर तो लगा रहे है और अवैध वसूली कर रहे हैं। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। बभनी के जिगनहवां गांव के ग्रामीण कौशल्या, शांति, बैतुल देवी आदि ने आरोप लगाया कि उनके घर स्मार्ट मीटर लगाया गया। स्मार्ट मीटर लगा रहे ठेकेदार के कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.