एटा, दिसम्बर 21 -- अलीगंज में केंद्र सरकार की रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत स्मार्ट मीटर योजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया। विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने अपने निजी आवास पर स्मार्ट मीटर लगवाकर योजना की शुरुआत की। विधायक ने विद्युत विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर योजना का उद्देश्य लाइन हानियों को कम करना, विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत सही और समय पर बिजली बिल उपलब्ध कराना है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.