झांसी, दिसम्बर 14 -- झांसी। अगर आपके घर स्मार्ट मीटर लग चुका है तो बैलेंस पर ध्यान देते रहिये। बैलेंस समाप्त होते ही बत्ती गुल हो जा रही है, लेकिन रिचार्ज करने के बाद तत्काल चालू नहीं हो पा रही है। वजह, अभी तक आटो सिस्टम लागू ही नहीं हुआ है। रिचार्ज कराने के बाद 1912 या हेल्प डेस्क पर अवगत कराने के बाद दिन में तो जल्दी सप्लाई चालू हो जा रही है, लेकिन रात में कटने पर आपूर्ति चालू होने में घंटों लग जा रहा है। अघिशाषी अभियंता जोन प्रथम रविन्द्र सिंह ने बताया कि आटो सिस्टम लागू करने के लिए प्रक्रिया मुख्यालय स्तर पर चल रही है। प्रक्रिया लागू होने के बाद उपभोक्ता के रिचार्ज करते ही बिजली चालू हो जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं को सुझाव दिया है कि इस समय अगर बैलेंस माइनस में चले जाने पर बिजली की आपूर्ति बंद होती है तो रिचार्ज कर 1912 या हेल्प डेस्क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.