मेरठ, जनवरी 30 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) की जनपद के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को व्यापार मंडल के मुख्यालय मीनाक्षीपुरम में हुई। तीन फरवरी को एमडी पीवीवीएनएल का घेराव कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया। संगठन प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू उद्योग पहले ही महंगाई और ऑनलाइन व्यापार से त्रस्त हैं। ऊपर से स्मार्ट मीटर ने उनकी कमर तोड़ दी है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में दो से तीन गुना तक वृद्धि हो रही है। इसे लेकर विभाग सुनवाई करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा सरकार स्मार्ट मीटर को सुविधा बताती है तो बिल विवाद में बिजली क्यों काटी जा रही है? जब तकनीक पारदर्शी है तो स्वतंत्र जांच की व्यवस्था क्यों नहीं? कहा तीन फरवरी को स्मार्ट मीटर और बिजली विभाग से संबं...