भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को विद्युत कंपनी की टीम ने शहर के मुख्य बाजार में छापेमारी कर एक मोबाइल दुकान में बड़ी अनियमितता पकड़ी है। विभाग से प्राप्त संदिग्ध उपभोक्ताओं की सूची के आधार पर की गई इस कार्रवाई में स्मार्ट मीटर को दरकिनार कर सीधे तार बाईपास के जरिए बिजली जलाते हुए पाया गया। कनीय अभियंता (जेई) शिशुपाल कुमार के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी के दौरान एक दुकान में बिजली चोरी के प्रमाण मिले। विभाग ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही आरोपी उपभोक्ता पर 59 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। कार्रवाई के दौरान बाजार में हंगामे की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया गया, जिसकी मौज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.