देहरादून, फरवरी 20 -- देहरादून। लोगों में स्मार्ट मीटर पर जागरूकता बढ़ाने को लेकर यूपीसीएल ने शुक्रवार को इसी रोड स्थित यूपीपीसीएल कार्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें लोगों को स्मार्ट मीटर से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया। उपभोक्ताओं से कहा गया कि स्मार्ट मीटर भविष्य की जरूरत है और तकनीक को अपनाने से उनकी बिजली के बिलों की समस्या का समाधान हो जाएगा। मौके पर विधायक खजानदास समेत यूपीसीएल के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...