शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा 9 से 23 फरवरी तक चलाया गया स्मार्ट मीटर पखवाड़ा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर 2357 को स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी और समस्याओं का समाधान कराया गया। अभियान के तहत घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, रिचार्ज प्रक्रिया और बिलिंग प्रणाली की जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं के मोबाइल में स्मार्ट ऐप इंस्टॉल कर रियल टाइम बिजली खपत मॉनिटरिंग और ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा की जानकारी दी गयी। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप ने बताया कि स्मार्ट मीटर से पारदर्शी और सटीक बिलिंग सुनिश्चित होती है तथा उपभोक्ता अपनी बिजली खपत पर बेहतर नियंत्रण रख सकते हैं। निगम ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगवाकर डिजिटल व्यवस्था को अपनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.