बरेली, फरवरी 24 -- मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने 9 से 23 फरवरी तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा चलाया, जिसमें बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक किया गया। डोर-टू-डोर जाकर लोगों को स्मार्ट मीटर के बारे में बताया गया। विभाग के मुताबिक 24 उपखंडों पर सहायता केंद्र स्थापित कर बरेली में 3200, शाहजहांपुर में 2357, पीलीभीत में 1132 और बदायूं में करीब 2700 उपभोक्ताओं ने सहायता केंद्रों पर पहुंचकर स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी ली। उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं भी बताई, उनका समाधान किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं को कई प्रकार की सहूलियतें प्रदान की गईं। हेल्पडेस्क के साथ ही उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, रिचार्ज प्रक्रिया और बिलिंग प्रणाली की जानकारी दी गई। मोबाइल में यूपीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.