समस्तीपुर, जून 19 -- खानपुर। प्रखंड के रेबरा पंचायत के रामनगर गांव स्थित वार्ड पांच व छह एवं खानपुर उत्तरी पंचायत के रंजीतपुर गांव में बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के लिये उपभोक्ताओं से तनातनी हो गई। बताया जाता है कि बिजली विभाग के कर्मियों ने कुछ लोगों के घर पर स्मार्ट मीटर लगा दिया। शेष उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे थे। उपभोक्ताओं ने बताया कि रमाकांत राय, गन्नौर राय, गायत्री देवी, अशोक सदा, नीलम देवी, रंजीत पासवान, सतन सदा, रविंद्र सदा, कमलेश पासवान सहित अन्य के घर पर विभाग के कर्मी ने स्मार्ट मीटर लगा दिया। राजद नेता जयवीर पासवान, रमन राय, सुरेंद्र राय, मनोज पासवान, सुनील पासवान आदि ने स्मार्ट मीटर लगाने पर विरोध जताया। बिजली विभाग के कर्मियों एवं उपभोक्ताओं के बीच इसको लेकर काफी तू तू मैं मैं हुई। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.