मथुरा, जनवरी 31 -- उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उत्पन्न हो रही समस्याओं और कथित उत्पीड़न के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रतिनिधि मण्डल ने ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विद्युत विभाग के खिलाफ नाराज़गी जताई। जिला अध्यक्ष गुलवीर चौधरी ने कहा कि विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को विशेष परेशानी झेलनी पड रही है। बकाया होने पर बिना सूचना कनैक्शन काट देना एवं भुगतान के बाद भी 24 घण्टे से अधिक समय में विद्युत संयोजन का दुबारा न जुडना गंभीर अनियमितता है। विभाग पहले इसका सुधार करे, तब स्मार्ट मीटर की लेकर आये। महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने कहा कि व्यापारी तकनीकी रुप से दक्ष नहीं होते, उन्हें ऑनलाइन के बारे में अधिक जानका...