लखनऊ, फरवरी 4 -- ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतरी लेसा की टीम स्मार्ट मीटर और ओटीएस के लिए किया जागरूक लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग की टीम ने हुसैनगंज, चौक और ठाकुरगंज क्षेत्रों में एक जन जागरूकता रैली निकाली। ढोल-नगाड़ों के बीच निकली इस रैली का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदों से रूबरू कराना और ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) के प्रति जागरूक करना था। लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि कई उपभोक्ताओं के स्मार्ट प्रीपेड मीटर निगेटिव बैलेंस है। इन उपभोक्ताओं द्वारा रिचार्ज नहीं कराने से विभाग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को रिचार्ज के लिए प्रेरित करने, उपभोक्ताओं के सही मोबाईल नंबर ओटीपी द्वारा सत्यापित करने एवं UPPCL Smart App डाउनलोड करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.