लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- सम्पूर्णानगर निवासी एक उपभोक्ता ने बिजली विभाग कर्मियों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का आरोप लगाया है। सम्पूर्णानगर के टीचर्स कालोनी निवासी रामबदन ने बताया कि जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का आरोप लगाया। बताया कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है बिल अधिक आ रहा है, जबकि उनके द्वारा पुराने मीटर से प्रतिमाह बिल जमा किया गया है। उपभोक्ता ने उपकेंद्र के अवर अभियंता को अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा है जिसमें बताया कि पुराना मीटर बोर्ड से हटा कर स्मार्ट मीटर लगा दिया गया। जिस कारण बिल अधिक आ रहा है। बताया कि वह विगत छह माह से परेशान है। सम्पूर्णानगर जेई पवन चन्द्र ने बताया कि उपभोक्ता की शिकायत पर रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...