सहारनपुर, फरवरी 14 -- पॉवर कारपोरेशन द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर लगातार विरोध किए जाने पर अब उपभोक्ताओं को जागरुक करने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को एससी रुलर रविंद्र बाबू ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें स्मार्ट मीटर और बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण कराए जाने के लिए आमजन को जागरुक करने के निर्देशित किया। नगर क्षेत्र में उपभोक्ताओं के आवास पर पॉवर कारपोरेशन की टीम द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। हालांकि स्मार्ट मीटर में अधिक रीडिंग आने से आक्रोषित उपभोक्ता इसका विरोध जता रहे हैं। शनिवार को निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र बाबू ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उपभोक्ताओं से सीधा संपर्क कर स्मार्ट मीटर के प्रति जागरुक करने को निर्देशित किया। साथ ही उन्हें यह निर्देश भी दिए गए कि जिन उपभोक्ताओं ने बिजल...