बुलंदशहर, फरवरी 3 -- पावर कॉरपोरेशन के उपभोक्ताओं को हाईटेक बनाने और स्मार्ट मीटर की बारीकियों को समझाने के लिए बिजली विभाग ने कमर कस ली है। डिस्कॉम द्वारा विशेष 'स्मार्ट मीटर उपभोक्ता जागरूकता अभियान' का आगाज किया गया है। दो से सात फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के जरिए उपभोक्ताओं को डिजिटल सेवाओं से जोड़कर बिजली बिलिंग की व्यवस्था को और पारदर्शी बनाया जाएगा। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया कि अभियान के दौरान विभाग का मुख्य फोकस उन उपभोक्ताओं पर है, जिनका स्मार्ट मीटर बैलेंस 'निगेटिव' में चला गया है। विभागीय टीमें ऐसे उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर उन्हें बैलेंस अपडेट रखने की जानकारी दे रही हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि समय पर रिचार्ज न होने से कनेक्शन कट सकता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता अपने मीटर का बैलेंस हमेशा 'पॉजिटिव' रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.