लखनऊ, सितम्बर 17 -- प्राइमरी स्कूलों की स्मार्ट कक्षाएं बच्चों को आकर्षित कर रही हैं। इन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति करीब 20 फीसदी बढ़ गई है। बच्चे स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर और स्मार्ट टीवी के जरिये रोचक तरीके से पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षक बच्चों को स्क्रीन पर फोटो और वीडियो के जरिये पढ़ा रहे हैं। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ने के साथ ही समझ में ज्यादा आ रहा है। करीब 400 प्राइमरी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। लखनऊ में करीब 1550 प्राइमरी स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें नगर और ग्रामीण क्षेत्र के 400 स्कूलों की स्मार्ट क्लास क्लास इंटरैक्टिव बोर्ड, डिस्प्ले और ऑडियो-विजुअल सिस्टम से लैस हैं। इनके बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ाई कर रहे हैं। काकोरी भरोसा स्थित मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट स्कूल के प्रधानाध्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.