सहारनपुर, फरवरी 7 -- सहारनपुर। मेला गुघाल क्षेत्र में लकड़ी के आढ़तियों द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाये गए स्मार्ट फुटपाथ को क्षतिग्रस्त किये जाने और स्मार्ट रोड पर बडे़-बडे़ लक्कड़ों के ढेर देखकर महापौर डॉ. अजय कुमार ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अधिकारियों को स्मार्ट फुटपाथ की क्षति का आकलन कर सम्बंधित आढ़तियों से वसूलने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साप्ताहिक बंदी के जिलाधिकारी के आदेशों का पालन कराते हुए गुघाल क्षेत्र का लकड़ी बाजार मंगलवार को बंद रखने की बात कही। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज सुबह गुघाल मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। नगर निगम सहारनपुर ने फड़ी एवं रेहड़ी वालों को मंगलवार को सुचारू रूप से व्यवसाय करने के लिए गुघाल मेला क्षेत्र में स्थापित किया गया है। महापौर व निगम अधिकारियों को लगातार यह शिकायतें प्राप्त हो रही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.