विशेष संवाददाता, नवम्बर 1 -- Electricity Smart Meter: नए कनेक्शनों में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के दामों की वसूली मामले में पावर कॉरपोरेशन बैकफुट पर है। अवमानना नोटिस पर आयोग में दाखिल जवाब में पावर कॉरपोरेशन ने कहा कि अंतरिम व्यवस्था के तहत मीटर के दाम लिए जा रहे हैं। आयोग के अंतिम फैसले को वह मानेगा। इस साल 10 सितंबर को पावर कॉरपोरेशन ने सभी नए कनेक्शन स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ ही देने के आदेश जारी कर दिए। उपभोक्ताओं से मीटर का 6016 रुपया लिया जा रहा है। बिना आयोग की मंजूरी के इस वसूली को अवैधानिक बताते हुए राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में कॉरपोरेशन के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की थी। याचिका पर आयोग ने अवमानना की कार्यवाही करने के लिए नोटिस जारी कर पावर कॉरपोरेशन से जवाब मांगा था। यह भी पढ़ें- यूपी के 7 जिलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.