शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर संवाददाता। जिले में आए नए अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले इसी पद पर तैनात रहे संजय कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है। नवागत एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बातचीत में बताया कि स्मार्ट पुलिसिंग की तरह काम किया जाएगा। अपराधों और कानून व्यवस्था को कायम रखने पर प्राथमिकता रखी जाएगी। जनता की समस्याओं को सुनकर फौरन ही समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान देवेंद्र कुमार ने पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली। सभी से अच्छा कार्य करने के दिशा निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.