मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे बने स्मार्ट नाले के ऊपरी हिस्से में लगी लोहे की जाली गायब हो रही है। असामाजिक तत्व इसे चोरी कर ले रहे हैं। कुछ जगहों पर चोर लोहे की जाली का पूरा सेट की उखाड़ कर ले उड़े तो कुछ जगहों पर जाली के रॉड को काटकर गायब कर दिया गया है। ऐसी घटनाएं बैरिया रोड, ब्रह्मपुरा, जूरन छपरा, मोतीझील, खादी भंडार रोड, लेप्रोसी मिशन रोड, मिठनपुरा रोड व अन्य इलाकों में लगातार हो रही हैं। इसके बावजूद इनको रोकने के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी या अन्य प्रोजेक्ट के तहत बन रहे नए नालों के ऊपर जगह-जगह पर लोहे की जाली लगाई गई हैं। मकसद है कि इसके जरिए सड़क का पानी नाले में जाएगा और जाली होने से कचरा ऊपर ही रह जाएगा। इससे नाला जाम नहीं होगा। ताजा स्थिति यह है कि जाली का रॉड गायब...