भभुआ, फरवरी 17 -- डिजिटल पढ़ाई से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों में शिक्षा की रूचि बढ़ी वीडियो आधारित शिक्षण से 9-12 कक्षा तक के छात्र पा रहे आधुनिक शिक्षा (पटना का टास्क) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के ग्रामीण परिवेश में स्थित प्लस टू हाई स्कूल रूपपुर आज डिजिटल शिक्षा का एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से यहां पढ़ने वाले बच्चों की शैक्षणिक दिशा और दशा दोनों बदलती नजर आ रही है। तकनीक से जुड़ी पढ़ाई ने न केवल बच्चों की रुचि बढ़ाई है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सीखने की गति में भी उल्लेखनीय सुधार किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद फारूक अली बताते हैं कि वर्ष 2021 में स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गई थी। शुरुआत में यह एक प्रयोग की तरह था, लेकिन अब यह विद्यालय की पहचान बन चुका है। सभी शिक्षक डिजिटल माध्यम से पढ़ाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.