नवादा, फरवरी 12 -- नवादा, निज प्रतिनिधि नई शिक्षा नीति के तहत जिले के 207 हाई व इंटर स्कूलों में अब से सात साल पहले स्मार्ट क्लास की स्थापना की गई। तब से अबतक इन स्कूलों में बच्चों की विभिन्न विषयों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई हो रही है। शहर के सबसे पुराने गांधी इंटर स्कूल में भी सन 2019 के दशक में स्मार्ट क्लास की स्थापना की गई थी। इसका शुभारंभ तत्कालीन नवादा के डीएम कौशल कुमार ने किया था। फिलहाल गांधी इंटर स्कूल का स्मार्ट क्लास बेहतर स्थिति में चल रहा है। स्मार्ट क्लास चलाने के लिए स्कूल में एक स्मार्ट टीवी लगाया गया है। उस समय शिक्षा विभाग की ओर से स्मार्ट क्लास स्थापित करने के लिए 90 हजार रुपए की राशि आवंटित की गई थी। स्मार्ट क्लास चलाने के लिए स्कूल के शिक्षक राशिद जिया को उस समय बांका में एक सप्ताह की ट्रेनिंग दी गई थी। तब...