बेगुसराय, फरवरी 13 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाई देने की दिशा में राजकीयकृत अयोध्या रामकुमारी प्लस टू विद्यालय कुम्हारसो ने स्मार्ट क्लास की शुरुआत कर उल्लेखनीय पहल की है। डिजिटल इंटरएक्टिव बोर्ड और टीवी आधारित स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा से विद्यालय में पढ़ाई का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। तकनीक के इस समावेश ने छात्र-छात्राओं की सीखने की प्रक्रिया को न केवल आसान बनाया है, बल्कि उसे अधिक रोचक और प्रभावी भी कर दिया है। इस विद्यालय में एक अत्याधुनिक डिजिटल इंटरएक्टिव बोर्ड स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से विषयों को चित्र, वीडियो, एनीमेशन और प्रजेंटेशन के जरिए समझाया जा रहा है। इससे जटिल पाठ भी सरल और स्पष्ट रूप में विद्यार्थियों को समझाया जा रहा है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से केवल पाठ्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.