फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद। गांव पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए एक्स अंडीफिटेड आर्मी आठवें ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर-17 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में स्मार्ट क्रिकेट अकादमी ने टीएनएम क्रिकेट अकादमी को 23 रनों से हराया। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए जतिन ठाकरान को मैन ऑफ द मैच और दर्श यादव को फाइटर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। स्मार्ट क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस दौरान टीम ने 36.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 121 रन बनाए। बल्लेबाज प्रियांशु ने 33 रन, नमन यादव ने 21 रन बनाए। टीएनएम क्रिकेट अकादमी की ओर से दर्श यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट झटके। आर्यन त्यागी ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया और 5.1 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.