दुमका, सितम्बर 12 -- झारखंड के दुमका जिले में मां ने स्मार्टफोन खरीदने से मना किया तो बेटे ने जान दे दी। 12 साल के एक लड़के ने गुरुवार को अपने घर पर सुसाइड कर लिया। यह घटना सरैयाहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मथाकेशो गांव में घटी। सरैयाहाट थाने के प्रभारी राजेंद्र यादव ने कहा कि लड़का अपनी मां बद्रिका देवी (40) से अक्सर स्मार्टफोन दिलवाने की मांग को लेकर झगड़ा करता था लेकिन मां ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए स्मार्टफोन खरीदने से इनकार कर दिया था। इस मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह लड़का स्कूल से लौटा और इसी मुद्दे पर उसकी अपनी मां से फिर बहस हुई। दोपहर में मां पास के एक खेत से लौटीं तो उन्होंने अपने बेटे को अपने कच्चे घर की छत से कपड़े के सहारे फंदे पर लटका पाया। लड़के के पिता बेंगलुरु में संविदा मजदूर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.