आजमगढ़, फरवरी 14 -- आजमगढ़। उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में शनिवार को पुस्तक विमोचन और यूनिफार्म, कापी और किताब वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर एवं विशिष्ट अतिथि प्रबंधक डॉ.निरंकार सिंह द्वारा स्मारिका अभ्युदय का विमोचन और करीब पचास से अधिक गरीब बच्चों में स्कूल बैग, ड्रेस, कापी एवं किताब का वितरण किया गया। इस अवसर पर यशवंत प्रताप सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, दिनेश कुमार सिंह, बलवंत कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.