लातेहार, जनवरी 11 -- बारियातू,प्रतिनिधि। वीर शहिद नीलांबर- पीतांबर शाही भोगता का 203वीं जन्म दिवस बारिखाप में स्मारक स्थल में मनाया गया। जन्म दिवस के अवसर पर केंद्रीय, जिला एवं प्रखंड स्तर के भोगता समाज के बुद्धिजीवी और गणमान्य लोगों ने नीलांबर पीतांबर की जीवन चरित्र एवं उनके सिद्धांतों पर समाज को आगे बढ़ाने सहित कई विचारों का व्याख्यान किया । आयोजन स्थल पर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर गंझू, जिलाध्यक्ष प्रेम गंझू, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ गंझू, प्रखंड उपाध्यक्ष रवि गंझू, पंचायत अध्यक्ष विनोद गंझु, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र गंझू, युवा प्रखंड सचिव विनोद गंझू, कुलदीप गंझू,सुरेंद्र गंझू महावीर गंझू, दीपक गंझू, छोटू सिंह, मोहन गंझू, बैजू गंझू, विधायक प्रतिनिधि योगेंद्र गंझू शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...