लखनऊ, जून 13 -- स्मारक समिति के दो कर्मचारियों की 24 घंटों के दौरान मौत हो गई। एक कर्मचारी की तैनाती रमाबाई अम्बेडकर स्थल में थी। दूसरे की पार्क के बाहरी क्षेत्र में तैनाती थी। दोनों ही कर्मचारियों की उम्र 40 वर्ष के आसपास है। मृत्यु का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वहीं, एलडीए की ओर से इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। पीआरओ दफ्तर ने ऐसी किसी सूचना से इनकार किया है। स्मारक समिति के कर्मचारियों के अनुसार सफाई कर्मी संजय कुमार की तैनाती रमाबाई अम्बेडकर पार्क के शौचालय में लगाई गई थी। रोजाना की तरह संजय सफाई करने भीतर गए थे। काफी देर तक वह बाहर नहीं आए। साथी सफाई कर्मियों ने संजय को शौचालय में अचेत अवस्था में देखा। आनन फानन कर्मचारियों ने संजय को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। वहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने बताया कि संजय ने दम तोड़ दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.